Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (पुरदिलनगर) 01 अप्रैल । कस्बा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। हनुमान सेवा समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस पावन अवसर पर शाम 5:00 बजे जलेसर रोड स्थित रामनगर कॉलोनी के श्री बालाजी मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए हनुमान मंदिर पर संपन्न होगी, जिसमें माँ काली के स्वरूप सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हनुमान मंदिर पर दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों का तांता लगा रहेगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:00 बजे 51 हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से होगी, जिसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे बाबा का विशेष चोला व श्रृंगार किया जाएगा। दोपहर 1:00 बजे महाभोग लगाने के बाद 1:30 बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ होगा। भक्तिमय कार्यक्रमों की कड़ी में रात्रि 8:00 बजे बाबा की भव्य महाआरती उतारी जाएगी और 8:30 बजे महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। महोत्सव का समापन रात्रि 9:00 बजे शानदार आतिशबाजी के साथ होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारी व क्षेत्र के श्रद्धालु जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page