Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 मार्च । जेसीआई हाथरस विक्ट्री द्वारा दो दिवसीय दिव्य धार्मिक यात्रा का सफल आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति, सेवा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। 24 और 25 मार्च को आयोजित इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के विभिन्न सिद्ध पीठों के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। यात्रा में श्रद्धालुओं ने भौंरे वाली देवी मंदिर, तारागढ़ वाली मां मंदिर, हाथरस की कुलदेवी मंदिर, कंकाली देवी मंदिर, मां चामुंडा मंदिर, महाकाली मंदिर एवं भैरव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरी यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ संस्था ने मानव सेवा का संदेश देते हुए मार्ग में जरूरतमंदों के बीच फल वितरण भी किया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में आस्था, एकता और सेवा भाव को सुदृढ़ करना है। “जय माता दी” के जयकारों के साथ संपन्न हुई इस यात्रा ने सभी प्रतिभागियों के हृदय में भक्ति और सेवा की गहरी छाप छोड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page