
हाथरस 26 मार्च । चामड गेट स्थित माँ चामुंडा मैया के पावन मंदिर में वार्ष्णेय महिला वेलफेयर की ओर से एक सराहनीय सेवा प्रकल्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ चामुंडा के मनमोहक भजनों के साथ हुआ, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। उपस्थित महिला पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ भजनों का आनंद लिया, जिससे माहौल पूरी तरह गुंजायमान रहा। इस अवसर पर सेवा कार्य के अंतर्गत मंदिर आए श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप केले वितरित किए गए। कार्यक्रम में संस्था की महिला पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष रिचा वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष श्वेता वार्ष्णेय, नगर सचिव रेशू वार्ष्णेय, नगर कोषाध्यक्ष रचना गुप्ता, उप सचिव शीतल वार्ष्णेय, उप कोषाध्यक्ष टीना वार्ष्णेय, सलाहकार पूजा वार्ष्णेय और सहायिका पल्लवी वार्ष्णेय ने व्यवस्थाओं को संभाला। इनके साथ ही सुधा, मंजू, प्रीति, नेहा, रीना, गीतू, अर्चना, तृप्ति, सविता, ईशा सहित समस्त सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने सामूहिक रूप से माँ चामुंडा मैया से समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।


























