Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 अप्रैल । हाथरस जिले में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। जिला प्रभारी स्मृति गौतम के अनुसार, इस बार की जनगणना पूरी तरह आधुनिक तकनीक से लैस होगी, जिसमें मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल आंकड़े जुटाए जाएंगे। आगामी 22 मई से जिले के कोने-कोने में सर्वेयरों की दस्तक शुरू हो जाएगी, जिसके लिए प्रशासन ने 3,124 एनुमरेटर (सर्वेयर) और 530 सुपरवाइजरों की विशाल टीम तैनात की है। इन कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए 56 फील्ड ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं, जिनका प्रशिक्षण 10 अप्रैल से प्रारंभ होगा। इस डिजिटल अभियान के अंतर्गत 7 से 21 मई के बीच सभी सर्वेयरों की विशिष्ट आईडी जनरेट की जाएगी। इस बार के सर्वे में मुख्य रूप से 33 बिंदुओं पर डेटा लिया जाएगा, जिसमें परिवार के रहन-सहन, अचल संपत्ति, कार व अन्य वाहनों की उपलब्धता के साथ-साथ लैपटॉप, कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन जैसे आधुनिक गैजेट्स की जानकारी भी शामिल होगी। इस बार जनता की सुविधा के लिए ‘स्व गणना पोर्टल’ भी शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपना विवरण ऑनलाइन फीड कर सकते हैं। पोर्टल पर डेटा भरने के बाद प्राप्त आईडी को सर्वेयर को दिखाना होगा, जिससे डेटा स्वतः पोर्टल से जुड़ जाएगा। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आंकड़ों में त्रुटि की संभावना भी कम रहेगी। प्रशासन का लक्ष्य डिजिटल माध्यम से सटीक और त्वरित आंकड़े प्राप्त करना है ताकि भविष्य की विकास योजनाओं का खाका बेहतर ढंग से तैयार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page