Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 अप्रैल । कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जयपुर बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दीl हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गईl टक्कर के बाद कार खड्ड में जाकर पलट गईl हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गएl घायलों को आनन फानन में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गयाl यहां से उनको गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गयाl सोमवार की दोपहर को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला बिसैया निवासी 23 वर्षीय मोहित पुत्र टीकम सिंह अपने 20 वर्षीय भांजे लकी पुत्र कालू निवासी कलाई थाना हरदुआगंज अलीगढ़ को साथ लेकर हाथरस शहर से अपने गांव नगला बिसैया बाइक पर सवार हो लौट रहा थाl जैसे ही बाइक सवार मामा भांजे ने रोड क्रॉस करना चाहा तो मथुरा की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दीl जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गएl हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गईl घायलों के परिवार के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गएl एक घायल को परिजन निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो वही दूसरे घायल को 108 एंबुलेंस से अचेत हालात में जिला अस्पताल पहुंचाया गयाl यहां पर दोनों घायलों की हालत नाजुक होने पर उनको गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दियाl हादसे की सूचना मिलने पर घायलों के परिवार व गांव के लोगों की जिला अस्पताल परिसर में भीड़ लग गईl दोनों की स्थिति काफी नाजुक बताई गई हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page