Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 अप्रैल । वार्ष्णेय महिला वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समाजहित में एक अनूठी पहल करते हुए रविवार को “नेकी की दुकान” प्रोजेक्ट का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से संस्था की सदस्याओं ने जरूरतमंद बच्चों को पुरानी लेकिन उपयोगी शैक्षणिक पुस्तकें वितरित कर शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। संस्था की सदस्याओं ने बताया कि यह आयोजन केवल वस्तुओं का वितरण नहीं, बल्कि समाज में ज्ञान, संस्कार और सहयोग की भावना को संचारित करने का एक प्रयास है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सेवा कार्य में भाग लिया। इस सेवा कार्य के दौरान जिला अध्यक्ष प्रज्ञा वार्ष्णेय, जिला सचिव वंदना वार्ष्णेय, जिला कोषाध्यक्ष रिचा वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष श्वेता वार्ष्णेय, सचिव रेशू वार्ष्णेय, नगर कोषाध्यक्ष रचना गुप्ता सहित पल्लवी, तृप्ति व अन्य सम्मानित सदस्याएं उपस्थित रहीं। संस्था ने अंत में संदेश दिया कि सेवा और शिक्षा ही समाज को मजबूत बनाने का मुख्य आधार हैं। इस तरह के आयोजनों से न केवल जरूरतमंद बच्चों को मदद मिलती है, बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी सेवा के लिए प्रेरणा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page