Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 अप्रैल । बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. रईस अहमद अब्बासी के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला पदाधिकारियों ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 14 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल’ पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देना था। बैठक में वक्ताओं ने बताया कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय बहन कुमारी मायावती जी के आदेशानुसार, उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से बाबा साहब के अनुयायी लखनऊ पहुंचेंगे। इसी क्रम में हाथरस जनपद के बसपा पदाधिकारियों ने जगह-जगह बैठकें कर ‘लखनऊ चलो-लखनऊ चलो’ का आह्वान किया। दूसरी बड़ी बैठक हतीसा में राकेश कुमार काका के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई, जहाँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लखनऊ कूच करने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से अलीगढ़ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी विजेंद्र सिंह विक्रम, मंडल प्रभारी रणवीर सिंह कश्यप, जिलाध्यक्ष राज कपूर, पूर्व जिलाध्यक्ष के.सी. निराला एडवोकेट, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजपाल पुनिया एडवोकेट और जिला उपाध्यक्ष देवेश चौधरी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने जनता-जनार्दन से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा साहब की जयंती को ऐतिहासिक बनाएं। इन बैठकों में जिला महासचिव शाहिद कुरैशी, विधानसभा उपाध्यक्ष संजय बघेल, डॉ. रईस अहमद अब्बासी, वीरेंद्र जैन, दिनेश कुमार देशमुख एडवोकेट, राकेश कुमार काका और अखिलेश कुमार प्रधान सहित भारी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठकों का सफल संचालन विधानसभा प्रभारी सादाबाद भगवान सिंह कुशवाहा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page