Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 अप्रैल । गांव रोहई स्थित जानकेश्वर महादेव मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल मेले और रसिया दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजक हरीश शर्मा ने मुख्य अतिथि रामेश्वर उपाध्याय का फूल-माला पहनाकर और पीतांबर ओढ़ाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया। उद्घाटन संबोधन में ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने क्षेत्रवासियों को मेले की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। मेलों के माध्यम से सर्व समाज के लोग एकजुट होते हैं, जिससे सामाजिक समरसता की नींव मजबूत होती है। रसिया दंगल में कलाकारों की प्रस्तुतियों का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर बोली पचौरी, पंजाबी लाल, मुकुट बिहारी, रामू शर्मा, रामवतार चौधरी, पूर्व प्रधान अवनीश दिवाकर, देवकी पांडे, सुनील कुमार, रवि शर्मा और बबलू ठाकुर सहित भारी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page