Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 अप्रैल । महिला थाना में एक महिला ने मारपीट का अभियोग पंजीकृत कराया है। हाथरस जंक्शन के गांव बोनई निवासी अंजना देवी पत्नी कैलाश चंद्र बताया कि उसकी बेटी हिमांशी के पति सुरेंद्र सिंह, ससुर, सास, देवर और ननद ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। बताया कि उसकी बेटी की शादी 14 मई 2022 को सुरेंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने घर का सामान, सोने-चांदी के जेवर और पांच लाख रुपये दिए थे। लेकिन दामाम और ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में एक भैंस और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। जब बेटी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page