Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 अप्रैल । एक महिला डाक्टर के साथ मारपीट और धमकी की घटना सामने आई है। पीड़िता ने मुरसान थाने में तहरीर दी है। बताया कि आरोपी सोनू राघव ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। अलीगढ़ के थाना क्वार्सी निवासी सोनू राघव ने उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और जबरदस्ती अपने हस्पिटल में काम करने के लिए कहा। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की और चाकू दिखाकर धमकाया। बताया कि आरोपित ने उसकी स्कूटी भी ले ली है और उसे वापस नहीं दे रहा है। इसके अलावा, आरोपित ने उससे पांच लाख रुपये उधार लिए थे, जो उसने वापस नहीं किए हैं। बताया कि साेनू ने उसे दो-दो लाख के तीन चेक दिए हैं, लेकिन वह उसे भी धोखा दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपनी स्कूटी और पैसे वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page