
हाथरस 02 अप्रैल । सासनी के गांव बरसे में एक महिला को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़िता अनीता देवी ने थाने में तहरीर दी है कि उसके पड़ोसियों ने उसे धमकी दी है कि वह उसे जान से मार देंगे। पीड़िता के अनुसार, दो मार्च को नाली के कचड़े को लेकर उसके और उसके पड़ोसियों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद से उसके पड़ोसी उसे धमकी दे रहे हैं। एक अप्रैल को जब वह घर आई, तो उसके पड़ोसियों ने उसे फिर से धमकी दी और गाली-गलौज की। पुलिस ने शिकायत पर संजय, राजेंद्र, संगीता, मुन्नीदेवी और सूरज के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।





















