
हाथरस 02 अप्रैल । हसायन थाना क्षेत्र के गांव खेडा सुल्तानपुर में एक महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़िता की तहरीर के अनुसार, जब वह घर पर थी, तभी उसके पड़ोसी मुनेश उर्फ ज्ञादीन और उसकी पत्नी बबली ने घर में घुसकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपितों ने पेड़ कटवाने की विरोध में मारपीट की। इस घटना में महिला का एक कान फट गया और पूरे शरीर में चोटें आई हैं। जब उसकी बेटियां बचाने आईं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।





















