
हाथरस 02 अप्रैल । कोतवाली चंदपा के गांव चुरसैन में आज देर शाम बिजली के कनेक्शन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई और मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट मेें रघुवीर, गुड्डी देवी, यतेंद्र, योगेंद्र निवासी चुरसैन घायल हो गए। सूचना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





















