Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 अप्रैल । मीरपुर गांव में गुरुवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली निकाली गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पोहप सिंह ने इसका शुभारंभ किया। यह रैली नवीन शैक्षिक सत्र 2025-26 के प्रारंभ के अवसर पर आयोजित की गई। इसका उद्देश्य बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करना और नए नामांकन के लिए जागरूकता अभियान चलाना था। रैली ने पूरे गांव का भ्रमण किया, जिसमें बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखे बैनर लेकर नारे लगाए। अभियान के तहत बाल वाटिका के बच्चों का भी प्राथमिक स्तर पर कक्षा एक में नामांकन कराया गया। रैली की समाप्ति के बाद विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक के समापन पर सभी अभिभावकों और छात्र-छात्राओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार, ने बताया कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए सरकार द्वारा निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के अलावा विद्यालय स्टाफ के इंचार्ज प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार, मोनू बंसल, चारुल गर्ग, अमरीश अग्रवाल, वर्षा राना, शिवानी उपाध्याय, कुसुम लता, नीतू चौधरी, मंजू लता और रसोइया उषा देवी, सुषमा देवी, मीरा देवी, प्रेमवती देवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page