Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 31 मार्च । थाना हाथरस गेट के मोहल्ला कैलाश नगर स्थित एक होटल में रविवार की देर रात खाने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया। मोनी और अहद पक्ष तथा अनिल और उसके साथियों के बीच हुई कहासुनी जल्दी ही हाथापाई में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे और पथराव शुरू कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और पीआरडी टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इस हमले में सिपाही श्रीकांत, ललित कुमार और पीआरडी जवान राजकुमार घायल हो गए।

पुलिस ने मामले में 16 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा और जानलेवा हमला दर्ज कर छानबीन शुरू की। कार्रवाई में मंगलवार को आरोपी असरद और जुबैद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस अन्य नामजद और अज्ञात आरोपितों की तलाश में जुटी है और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page