
हाथरस 31 मार्च । जनपद के दतौरा गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया गया, लेकिन तब तक मारपीट में विष्णु, शिवकुमार और बीटू घायल हो चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाकर उपचार कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





















