Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 31 मार्च । सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि दूसरे संप्रदाय की महिला और उसके परिवार के सदस्य उसकी बेटी की बदनामी कर रहे हैं और गाली-गलौज कर रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि इस घटना से उनकी बेटी की सामाजिक प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुँचा है। आरोप है कि महिला के देवर ने पहले भी उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की थी। पीड़ित के पिता ने मंगलवार को सदर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत छानबीन शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयानों को दर्ज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page