Hamara Hathras

Latest News

लखनऊ 30 मार्च । उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 13 जिलों के पुलिस कप्तानों सहित कुल 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस नई सूची के अनुसार, शाहजहांपुर, एटा, रामपुर, चन्दौली, फिरोजाबाद और मऊ सहित कई महत्वपूर्ण जिलों के कमान बदल दिए गए हैं। सौरभ दीक्षित को शाहजहांपुर का नया एसपी बनाया गया है, जबकि इलामारन जी. एटा के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे। इसी क्रम में आदित्य लांग्हे को चन्दौली से हटाकर फिरोजाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं सोमेन्द्र मीना को रामपुर और शक्ति मोहन अवस्थी को महाराजगंज का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। लखनऊ और गौतमबुद्धनगर जैसे बड़े कमिश्नरेट में तैनात कई पुलिस उपायुक्तों को भी जिलों की कमान दी गई है, जिसमें विश्वजीत श्रीवास्तव को बहराइच का एसपी और शशांक सिंह को महोबा का नया कप्तान बनाया गया है।

तबादला सूची में कमिश्नरेट और अन्य विंग्स में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अमित कुमार आनन्द और डॉ. दीक्षा शर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर तैनात किया गया है, जबकि आकाश पटेल को चंदौली और सत्यनारायण प्रजापत को कौशांबी का एसपी बनाया गया है। पुलिस विभाग की अन्य शाखाओं में आईजी ट्रेनिंग चंद्र प्रकाश को सुरक्षा शाखा भेजा गया है और श्याम नारायण सिंह को एसडीआरएफ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही पीएसी (PAC) की वाहिनियों में भी नए सेनानायकों की नियुक्ति की गई है, जिसमें राजेश द्विवेदी को 38वीं वाहिनी अलीगढ़ और विद्यासागर मिश्र को 11वीं वाहिनी सीतापुर का सेनानायक बनाया गया है। डॉ. दुर्गेश कुमार अब अयोध्या में एसएसएफ (SSF) की 6वीं वाहिनी के सेनानायक होंगे। मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ में भी स्थानीय स्तर पर एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण के पदों पर फेरबदल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page