Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 17 मार्च । मंगलायतन विश्वविद्यालय में “कंप्यूटेशनल इंटेलिजेंस एंड बायोटेक्नोलॉजी फॉर ए सस्टेनेबल फ्यूचर” शीर्षक पुस्तक का विमोचन हुआ। कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा द्वारा विमोचन किया गया। यह पुस्तक कंप्यूटेशनल इंटेलिजेंस और बायोटेक्नोलॉजी के समन्वय पर आधारित महत्वपूर्ण कृति है। पुस्तक के संपादक डा. लव कुमार व डा. सोनी सिंह हैं। उन्होंने इसमें 21वीं सदी में उभरती दोनों विधाओं के समागम को विस्तार से प्रस्तुत किया है। पुस्तक में बताया गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा आधारित मॉडलिंग जैसे कंप्यूटेशनल इंटेलिजेंस के क्षेत्र, बायोटेक्नोलॉजी के साथ मिलकर स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण प्रबंधन और औद्योगिक प्रक्रियाओं में क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं। संपादकों ने बताया कि पुस्तक में जीनोमिक्स, प्रोटिओमिक्स, बायो मेडिकल डायग्नोस्टिक, स्वच्छ ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन और जैव विविधता संरक्षण जैसे विषयों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई है। तकनीकी नवाचार के साथ नैतिक, नियामकीय और सामाजिक पहलुओं पर भी प्रकाश डाला गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि सतत विकास के लिए विज्ञान और समाज के बीच संतुलन आवश्यक है। कुलपति, कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि इस प्रकार की शोधपरक पुस्तकें विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। इस अवसर पर डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा, प्रो. राजेश उपाध्याय, योगेश कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page