Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 मार्च । जनपद हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। महिला के अनुसार उसकी 14 वर्षीय बेटी शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। आरोप है कि वह घर से एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, चांदी की कदनी, चांदी की पायजेब और लगभग 50 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई है। महिला ने बताया कि बेटी के अचानक लापता होने के बाद परिवार के लोगों ने उसे काफी तलाश किया। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पता किया गया, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों को शक है कि मोहल्ले के कुछ नामजद लोग उसे अपने साथ ले गए हैं। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page