
हाथरस 15 मार्च । जनपद हाथरस में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला स्तरीय जूनियर वर्ग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिताएं स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में 17 मार्च से 20 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी। इसी क्रम में जिला स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन 20 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिले की इच्छुक बालिका खिलाड़ी निःशुल्क प्रतिभाग कर सकती हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में उप क्रीड़ा अधिकारी, हाथरस ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाने की अपील की है।
























