Hamara Hathras

Latest News

लखनऊ 11 मार्च । नेगेटिव बैलेंस के बावजूद बिल जमा न करने वाले स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं की बिजली 13 मार्च से काट दी जाएगी। पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने ऐसे उपभोक्ताओं से समय रहते अपने मीटर रिचार्ज कराने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक करीब 77.10 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 70.44 लाख प्रीपेड मीटर हैं। इनमें बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के मीटर में रिचार्ज न होने के कारण नेगेटिव बैलेंस की स्थिति बन गई है। पावर कॉरपोरेशन का कहना है कि नेगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं को कई बार एसएमएस के माध्यम से रिचार्ज कराने के लिए सूचित किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं ने मीटर रिचार्ज नहीं कराया है। ऐसे में 13 मार्च से नेगेटिव बैलेंस वाले स्मार्ट प्रीपेड मीटर ऑटोमेटिक सिस्टम के तहत स्वतः डिस्कनेक्ट हो जाएंगे। प्रबंधन ने बताया कि उपभोक्ता विभागीय कैश काउंटर के अलावा ऑनलाइन माध्यमों से भी घर बैठे अपने प्रीपेड मीटर को रिचार्ज कर सकते हैं। किसी प्रकार की समस्या होने पर उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। उपभोक्ताओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बिल भेजने के साथ-साथ रिचार्ज राशि के 30 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और शून्य होने की स्थिति में भी एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी जाती है। गौरतलब है कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली के बिल में दो प्रतिशत की छूट भी दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page