Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 09 मार्च । मंगलायतन विश्वविद्यालय में डिपार्टमेंट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज के मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (एमएलटी) विभाग द्वारा विद्यार्थियों को आर्थिक प्रबंधन और वित्तीय संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनआईआईटी फाउंडेशन द्वारा किया गया तथा इसे आईसीआईसीआई फाउंडेशन का सहयोग प्राप्त था। मुख्य वक्ता रोशन गिरी ने कहा कि वर्तमान समय में वित्तीय साक्षरता प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है, विशेषकर युवाओं के लिए। उन्होंने विद्यार्थियों को बैंकिंग सेवाओं की मूलभूत जानकारी, बचत की आदत, डिजिटल भुगतान, वित्तीय योजना, बजट बनाना तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने आधुनिक वित्तीय उपकरणों जैसे यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और डिजिटल वॉलेट का सुरक्षित और प्रभावी ढंग से उपयोग करने के बारे में भी मार्गदर्शन दिया। अनूप और विवेक ने भी विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के आयोजन में आईएनपीएस के प्रिंसिपल शिवराज त्यागी, शिक्षक गजेंद्र पराशर, आकाशदीप सिंह, विनोद कुमार, सलोनी सिंह, नरेश कुमार, किरण और माजिद भट्ट का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page