Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 09 मार्च । गुरुग्राम स्थित द नॉर्थ कैप विश्वविद्यालय में आयोजित फिजियो कनेक्ट-6 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मंगलायतन विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग के विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा किया गया था। इस अवसर पर फिजियोथेरेपी शिक्षा और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के लिए मंगलायतन विश्वविद्यालय को “सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। सम्मेलन में मंगलायतन विश्वविद्यालय के बीपीटी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के 19 विद्यार्थियों ने शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत बीपीटी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों राघवेंद्र कुमार चौबे, मोहम्मद शाहन अंसारी, रितेश और अखिल ने समूह नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बीपीटी चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राएं रागिनी और महक ने भी नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सम्मेलन के अकादमिक सत्र में भी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए। बीपीटी द्वितीय सेमेस्टर के राघवेंद्र कुमार चौबे और मोहम्मद शाहन अंसारी तथा बीपीटी चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राएं सृष्टि जैन और निधि ने पोस्टर प्रस्तुति के माध्यम से अपने शोध विषयों को प्रस्तुत किया, जिन्हें उपस्थित विशेषज्ञों ने सराहा। वहीं फिजियोथेरेपी विभाग के प्राचार्य डा. केके शर्मा को शिक्षा एवं नैदानिक क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए “भारत गौरव फिजियोथेरेपी पुरस्कार” प्रदान किया गया। इसके अलावा विभाग की सहायक प्राध्यापक डा. स्वाति को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए “शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा व डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page