Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 27 फरवरी । मंगलायतन विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव दक्ष-2026 का समापन कार्यक्रम शुक्रवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिससे सभागार उत्सवमय वातावरण में रंग गया। दक्ष का भव्य समापन विद्यार्थियों के लिए यादगार पल बन गया, जिसमें प्रतिभा, अनुशासन और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि दक्ष जैसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। दक्ष के अंतर्गत 28 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें करीब 1100 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में 250 स्वयंसेवकों और 200 से अधिक संकाय सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान है। स्टार नाइट में हरियाणवी गायक अजय हुड्डा के गीतों का विद्यार्थियों ने पूरे उमंग और अनुशासन के साथ आनंद लिया। कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया। डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा द्वारा दक्ष की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें चार दिवसीय कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं और छात्र सहभागिता का उल्लेख किया गया। वहीं परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान तकनीकी, साहित्यिक और फाइन आर्ट्स श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान करके सम्मानित किया गया। प्रो. केपी सिंह, प्रो. दीपशिखा सक्सेना, डा. पूनम रानी, प्रो. दिनेश पांडेय, प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. जितेंद्र सिंह द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों व स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page