Hamara Hathras

Latest News

लखनऊ 26 फरवरी । होली के पावन पर्व को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। शासन ने फरवरी 2026 के वेतन और पेंशन का भुगतान निर्धारित तिथि से पहले करने की अनुमति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय के बाद अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के बैंक खातों में 28 फरवरी को ही वेतन और पेंशन की धनराशि भेज दी जाएगी। दरअसल, 1 मार्च को सामान्य अवकाश (रविवार) और 2 मार्च को होलिका दहन का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण वित्तीय लेनदेन में होने वाली संभावित असुविधा को देखते हुए यह अग्रिम भुगतान का फैसला लिया गया है। सरकार के इस कदम से कर्मचारियों को त्यौहार की तैयारियों के लिए समय से बजट उपलब्ध हो सकेगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि नियमित भुगतान तिथि में बदलाव कर होली से पूर्व सभी के खातों में धनराशि हस्तांतरित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page