Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 फरवरी । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के ‘अपराध मुक्त हाथरस’ अभियान के तहत थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के आरोपी को घटना के मात्र 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक वादी ने तहरीर देकर सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ उमेश पुत्र कमल सिंह (निवासी नौखेल, सिकंदराराऊ) ने छेड़छाड़ की है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी ने तत्काल क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के नेतृत्व में टीमों का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए जाल बिछाया और मुखबिर की सूचना पर आरोपी उमेश को महज 6 घंटे के अंदर धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु.अ.सं. 107/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और 7/8 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी ने पुलिस टीम की इस त्वरित कार्यवाही की सराहना की है। यह गिरफ्तारी महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में पुलिस की कटिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page