Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 23 फरवरी । शहर के प्रतिष्ठित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।  विद्यालय के प्रबंधक किशनवीर सिंह ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर मेहनत और अनुशासन से ही ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। उन्होंने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए प्रेरित किया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार परिश्रम कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन करें।

सम्मानित हुए मेधावी सितारे

समारोह में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्राफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

  • प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र : अग्रिम सिंह राणा, अबीसा फातिमा, अवनी, शताक्षी द्विवेदी, प्रभात सिंह, शिवांगी, अराध्या, शिवम, अयांशी माहेश्वरी, नंदिनी, अहम सिंह बघेल, सत्यम यादव, भव्यांश, रिज़ा, साक्षी, यश, रोहन सैनी, हबीबा युसूफ, आकृति, कनिका, दीक्षा, अमित, गौरी और शालिनी को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।

  • द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र : रुद्र, आनंद, उत्कर्ष, रिद्धिका, आरिज़ अरशद, आव्या सेंगर, कुंज माहेश्वरी, अंश प्रताप, कशिश पचौरी, कनिष्क, कृतिका उपाध्याय, गर्व शर्मा, काव्या, सानवी, अब्दुल अहद, शुभान, अभिनव, विराट, चित्रांशी, अग्रिमा, दिविका सिंह, करन, आकांक्षा, मनीष और हिमांशी को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने आगामी सत्र में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page