सिकंदराराऊ (हसायन) 22 फरवरी । विकासखंड क्षेत्र के गांव पिछौंती में रविवार बाइस फरवरी को संत सावन कृपाल रुहानी मिशन सत्संग आश्रम शाखा के प्रांगण परिसर में सावन कृपाल रूहानी मिशन’ के तत्वावधान में एक विशेष आध्यात्मिक सत्संग का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु परम पूज्य संत राजिंदर सिंह जी महाराज के अनमोल प्रवचनों का श्रवण किया गया। महाराज जी ने अपने वीडियो चलचित्र स्वर संगीतमय संदेश में मानव जीवन के वास्तविक लक्ष्य, आंतरिक शांति और प्रभु-भक्ति के मार्ग पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित साधकों का मार्गदर्शन किया। सत्संग के पश्चात सामूहिक रूप से मधुर भजन-कीर्तन का प्रवाह हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और आनंदित हो उठा। इसके उपरांत, सभी श्रद्धालुओं ने एकाग्र चित्त होकर ध्यान-अभ्यास मेडिटेशन किया और अपनी अंतरात्मा की शांति का अनुभव किया।कार्यक्रम के समापन पर ‘गुरु का अटूट लंगर’ वितरित किया गया, जिसमें सभी सेवादारों और संगत ने प्रेम एवं सद्भाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। यह समागम रूहानियत और आपसी प्रेम का एक अनुपम उदाहरण रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले
February 22, 2026
सादाबाद : दुर्घटना में बुजुर्ग और बच्चा
February 22, 2026
सादाबाद : वीर गोकुला जाट ने लिया
February 22, 2026
सादाबाद : नए मतदाताओं के लिए चलाया
February 22, 2026
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार
February 22, 2026
रुपए मांगने पर मारपीट करने का आरोप,
February 22, 2026
सड़क हादसे में बोलेरो सवार युवक की
February 22, 2026
Weather
Hathras
8:47 pm,
Feb 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap















