Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 17 फरवरी । मंगलायतन विश्वविद्यालय के DAHS विभाग एवं NSS यूनिट-2 के संयुक्त तत्वावधान में ‘विश्व बाल कैंसर दिवस’ के अवसर पर एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. पी. के. दशोरा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर कुलपति ने अपने संबोधन में कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान और समय पर उपचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जागरूकता ही इस गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है। वहीं कुलसचिव ब्रिगेडियर डॉ. समर वीर सिंह ने विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जनजागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। रैली विश्वविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर बेसवा किला गाँव पहुँची, जहाँ छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बाल कैंसर के लक्षण, उपचार एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें और समय रहते चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती अर्चना जी ने कैंसर से अपनी जंग का व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच, समय पर इलाज और परिवार के सहयोग से इस बीमारी को हराया जा सकता है। कार्यक्रम का नेतृत्व नितिन कांत, सलोनी, मीनाक्षी बिष्ट और विनोद ने किया। इस दौरान डॉ. पूनम रानी, डॉ. आर.के. शर्मा सहित विभाग के सभी शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल कैंसर के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का सार्थक प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page