Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 फरवरी । जिले के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही हाथरस से होकर एसी इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा शुरू होने जा रही है। आगरा में चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद अलीगढ़ डिपो की ओर से दो नियमित इलेक्ट्रॉनिक बसों के संचालन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

ये दोनों बसें अलीगढ़ से आगरा के बीच संचालित होंगी और हाथरस शहर से होकर गुजरेंगी। इससे स्थानीय यात्रियों को भी आधुनिक, प्रदूषण मुक्त और वातानुकूलित यात्रा का लाभ मिलेगा। खासतौर पर गर्मियों में यह सेवा यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। पिछले कई दिनों से बसों का ट्रायल संचालन किया जा रहा है। ट्रायल सफल रहने के बाद परिवहन विभाग की ओर से नियमित समय सारिणी तैयार की जा रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ सतेंद्र वर्मा ने बताया कि समय सारिणी जारी होते ही बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी। करीब दो साल पहले तक हाथरस डिपो के पास दो एसी बसें थीं, लेकिन मरम्मत की उचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें अलीगढ़ को सौंप दिया गया। इसके बाद से लंबी दूरी की एसी बसें हाथरस शहर से होकर नहीं गुजर रहीं। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन एक बार फिर हाथरस के यात्रियों को एसी बस में सफर करने का मौका देगा। इससे न केवल यात्रा सुविधाजनक होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page