
हाथरस 13 फरवरी । हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के रोहई गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह मारपीट पुराने विवाद को लेकर हुई। इस दौरान हमलावरों ने एक तीन माह की गर्भवती महिला नीतू पत्नी प्रमोद के पेट में लात मार दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन तुरंत नीतू को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती कराया गया है। मारपीट में नीतू के अलावा कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है और हमलावर पूर्व में भी उन पर हमला कर चुके हैं। इस मामले में पहले भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। इस मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। पीड़ितों ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है।

















