Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 13 फरवरी । मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स (आईबीएमसी) द्वारा बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए अलीगढ़ प्रदर्शनी में आयोजित पुस्तक मेला का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक समृद्धि बढ़ाना तथा प्रबंधन विषय से संबंधित संदर्भ पुस्तकों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। विद्यार्थियों के साथ डा. उन्नति जादौन एवं डा. अरसलान अहमद भी उपस्थित रहे। दोनों शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों की उपयोगी पुस्तकों के चयन में सहायता प्रदान की। विद्यार्थियों ने प्रबंधन, व्यवसाय, व्यक्तित्व विकास, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा समसामयिक विषयों से संबंधित विभिन्न प्रकाशनों की पुस्तकों का अवलोकन किया। शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अध्ययन के महत्व को समझा और इसे अपने ज्ञानवर्धन के लिए अत्यंत लाभकारी अनुभव बताया। संस्थान के डीन प्रो. राजीव शर्मा एवं विभागाध्यक्ष प्रो. सिद्धार्थ जैन ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page