Hamara Hathras

Latest News

लखनऊ 12 फरवरी । उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के तहत 1.09 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में ‘नो मैपिंग’ के 1.04 करोड़ और ‘तार्किक विसंगतियों’ के 2.22 करोड़ सहित कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं। अब तक करीब 1.09 करोड़ नोटिस जारी हो चुके हैं और यह प्रक्रिया लगातार जारी है। सीईओ ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित सूचियां प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को उपलब्ध कराई जाएं तथा तहसील, पंचायत भवन और वार्ड कार्यालय जैसे सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा की जाएं। ये सूचियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट और जिला स्तर की वेबसाइटों पर भी उपलब्ध हैं, जहां से मतदाता उन्हें देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सहायता केंद्रों पर बीएलओ को प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। यहां फार्म-6, 7, 8 और घोषणा-पत्र उपलब्ध रहेंगे। सूची प्रकाशित होने की तिथि से 10 दिन के भीतर प्रभावित मतदाता अपने दस्तावेज या आपत्ति व्यक्तिगत रूप से अथवा अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से जमा कर सकते हैं। सुनवाई की प्रक्रिया भी तेज गति से चल रही है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सुनवाई केंद्रों पर हेल्प डेस्क, प्रशिक्षित कार्मिक, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बिजली और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अवकाश के दिनों में भी सुनवाई की जाएगी।

प्रभावित मतदाताओं के लिए जरूरी निर्देश

  • वेबसाइट या सार्वजनिक स्थल पर सूची में अपना नाम जांचें।

  • 10 दिन के भीतर आपत्ति या आवश्यक दस्तावेज जमा करें।

  • बीएलओ या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page