Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 फरवरी । हाथरस में देर रात तालाब ओवरब्रिज पर एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि देर रात एक कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 20 वर्षीय आदित्य (पुत्र सुभाष), 18 वर्षीय अभिषेक (पुत्र जितेंद्र) और 20 वर्षीय यीशू (पुत्र राजाराम) के रूप में हुई है। तीनों युवक शहर के मोहल्ला लाला का नगला के निवासी हैं। बताया गया कि वे मोहल्ला रमनपुर में एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page