Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 फरवरी । मुरसान नगर की धुर्रीमल बगीची में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचालक शशांक भाटिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति पूरे विश्व को जीवन जीने का मार्ग दिखाती है और इससे श्रेष्ठ कोई संस्कृति नहीं है। उन्होंने कहा कि एक दिन पूरा विश्व भारतीय संस्कृति पर विश्वास कर उसी के अनुरूप जीवन जीएगा। सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य वक्ता शशांक भाटिया ने संघ की शताब्दी वर्ष की समाज व राष्ट्र हित को समर्पित यात्रा पर प्रकाश डालते हुए हिन्दू समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए संत सुनील कौशल महाराज ने कहा कि हिन्दू समाज की बढ़ती एकजुटता से हिन्दू विरोधी ताकतें घबराई हुई हैं और जाति-पाति के नाम पर विभाजन का षड्यंत्र रच रही हैं, लेकिन उनके प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि भारत सनातन संस्कृति का देश है, जो विश्व को शांति का संदेश देता है, पर यदि राष्ट्र या सनातन पर आंच आई तो हिन्दू समाज मुंहतोड़ जवाब देगा। सम्मेलन को मातृशक्ति माधवी एवं संत श्रीकृष्ण चंडी महाराज ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरकेश पहलवान ने की तथा संचालन धर्मवीर प्रधान ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page