Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 09 फरवरी । कस्बे के सादाबाद इंटर कॉलेज में तहसील के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए आयोजित स्काउट एवं गाइड तृतीय सोपान जाँच प्रशिक्षण शिविर का चौथा दिन संपन्न हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सिंहनाद, विभिन्न चिन्हों और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के चौथे दिन का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बी.पी.-6 एवं ध्वज शिष्टाचार के साथ किया। डी.टी.सी. विकास कुमार ने स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं को सिंहनाद और विभिन्न चिन्हों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इनके महत्व, उपयोगिता और व्यावहारिक प्रयोगों पर प्रकाश डाला, साथ ही छात्रों को व्यावहारिक अभ्यास भी कराया। इसी क्रम में, गाइड प्रशिक्षिका रेखा देवी ने प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आकस्मिक परिस्थितियों में घायल व्यक्ति को तत्काल सहायता प्रदान करने के तरीकों को सरल भाषा में समझाया। इस प्रशिक्षण शिविर में विद्यालय के स्काउट प्रभारी राजेश कुमार सहित धर्मवीर सिंह, के. पी. सिंह, मु. अख़लाक, मु. इमरान, मेवाराम, कपिल गुप्ता, संजय पाल सिंह, निकेश कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार गौतम और मु. आरिफ जैसे कई अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page