सादाबाद 09 फरवरी । बिसावर स्थित गौशाला से जुड़े एक मामले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और गौसेवकों के बीच सोशल मीडिया पर विवाद गहरा गया है। यह विवाद 30 जनवरी को गौसेवकों के साथ कथित मारपीट के बाद शुरू हुआ। दोनों पक्ष अब एक-दूसरे को खुलेआम धमकियां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दो युवकों ने प्रधान प्रतिनिधि को चुनौती दी है। उन्होंने 2 फरवरी को गौसेवक मनीष निवासी झरौठा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद उसे झरौठा आने को कहा। इसके जवाब में प्रधान प्रतिनिधि ने भी उन्हें गौशाला आने का खुला चैलेंज दिया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले, बीते शनिवार को हजारों की संख्या में गौसेवक हाथरस कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने अपने साथ हुई मारपीट और अभद्रता को लेकर जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में कलेक्ट्रेट ओसी को एक ज्ञापन सौंपा था। गौसेवकों ने न्याय की गुहार लगाई और चेतावनी दी कि यदि प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस संबंध में सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि वायरल वीडियो दो-तीन दिन पुराना है। मामले की जांच की जा रही है और जिसने भी इसे वायरल किया है, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
आंधी-तूफान से बर्बाद हुई फसलों के लिए राहत राशि की मांग
April 6, 2026
Related Posts
Recent Posts
पुरदिलनगर में धूमधाम से मनाया गया भाजपा
April 6, 2026
आंधी-तूफान से बर्बाद हुई फसलों के लिए
April 6, 2026
अब यूपी बोर्ड के छात्रों को महंगी
April 6, 2026
हाथरस के लाला के नगला में सरेआम
April 6, 2026
हाथरस में शिक्षा का उजियारा फैलाने सड़कों
April 6, 2026
हाथरस जंक्शन रेलवे रोड पर अतिक्रमणकारियों का
April 6, 2026
प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का
April 6, 2026
Weather
Hathras
6:56 pm,
Apr 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























