सिकंदराराऊ (हसायन) 09 फरवरी । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला रति स्थित पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पैसेंजर ट्रेन से उतरते समय एक यात्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल यात्री की पहचान जगदीश सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी सिकतरा, जनपद कासगंज के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश सिंह कासगंज से मथुरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से यात्रा कर रहा था। दोपहर के समय नगला रति रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते वक्त अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी। रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर विनय कुमार ने तत्परता दिखाते हुए आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही हसायन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संचालित एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में तैनात आपातकालीन स्वास्थ्य सहायक (ईएमटी) ओमप्रकाश एवं पायलट सुरजन सिंह ने घायल यात्री को प्राथमिक उपचार देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों द्वारा घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे उच्चीकृत चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। आपातकालीन स्वास्थ्य सहायक ओमप्रकाश ने बताया कि ट्रेन से गिरने के कारण यात्री को गंभीर चोटें आई हैं और समय रहते उपचार उपलब्ध कराया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
महादेव मेले के दूसरे दिन नामी पहलवानों
April 6, 2026
गांव रुहेरी में कल होगा भव्य काली
April 6, 2026
पुरदिलनगर में धूमधाम से मनाया गया भाजपा
April 6, 2026
आंधी-तूफान से बर्बाद हुई फसलों के लिए
April 6, 2026
अब यूपी बोर्ड के छात्रों को महंगी
April 6, 2026
हाथरस के लाला के नगला में सरेआम
April 6, 2026
हाथरस में शिक्षा का उजियारा फैलाने सड़कों
April 6, 2026
Weather
Hathras
7:16 pm,
Apr 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























