सादाबाद 08 फरवरी । थाना क्षेत्र के गांव अनगदा कुरसण्डा में दो दिन पहले घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में एक गर्भवती महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। रविवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई है। गांव अनगदा निवासी अजय चौधरी पुत्र सुरंजन सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि 6 फरवरी 2026 को शाम करीब 4:10 बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। तभी कृष्णवीर उर्फ कालू पुत्र मानसिंह निवासी नगला ध्यान, चंदपाल पुत्र फौरन सिंह और उनके साथ 6-7 अन्य लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। हमलावरों ने अचानक अजय चौधरी पर लाठी, हॉकी और तमंचे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जब उनकी गर्भवती पत्नी और चचेरे भाई विनोद चौधरी पुत्र नारायण सिंह ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि हमलावर जान से मारने की नीयत से आए थे। घटना के बाद परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित अजय चौधरी की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान के गांव कटेला में बुजुर्ग महिला
February 8, 2026
ड्यूटी पर आए नगर पालिका कर्मी की
February 8, 2026
बागला जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट
February 8, 2026
हाथरस मेडिकल कॉलेज की राह में रोड़ा,
February 8, 2026
कालका-हावड़ा एक्सप्रेस में कर सकेंगे छोटी दूरी
February 8, 2026
गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने किया
February 8, 2026
केंद्रीय बजट में कृषि विविधीकरण और आय
February 8, 2026
Weather
Hathras
9:19 pm,
Feb 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















