Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 08 फरवरी । थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने ग्राम माधुरी में रेल की पटरी पर हुई युवक की हत्या की घटना का खुलासा करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 31 दिसंबर 2025 को वादिया लवली पत्नी स्व. संजय सिंह निवासी ग्राम माधुरी द्वारा तहरीर दी गई थी कि 19 दिसंबर 2025 की शाम करीब 6 बजे पवन पुत्र यतेन्द्र एवं टिंकू पुत्र नरसिंह उनके पुत्र सोबित को घर से ले गए और उसकी हत्या कर शव को रेल की पटरी पर रख दिया। तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। अथक प्रयासों एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आज नामजद आरोपी टिंकू पुत्र नरसिंह निवासी ग्राम माधुरी को सिकन्द्राराऊ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह ट्रैक्टर लेकर गया था, जो पलट गया, जिससे सोबित की मृत्यु हो गई। घबराहट में आकर उसने मृतक को रेल की पटरी पर रख दिया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिकन्द्राराऊ में मु0अ0सं0 616/2025 धारा 103(1)/238 बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीकृत है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा मय पुलिस टीम थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page