सिकंदराराऊ (हसायन) 07 फरवरी। कस्बा के मोहल्ला अहीरान स्थित विकासखंड कार्यालय पर चल रहे विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण एस.आई.आर.अभियान के दौरान विकासखंड कार्यालय परिसर में चार दिन पहले बुधवार चार फरवरी को एक प्राइवेट अनाधिकृत युवक व एक ग्राम पंचायत से जुडे पंचायत स्तर के कर्मचारी के द्वारा एक ग्रामीण मतदाता से परिवार रजिस्टर की नकल प्रति प्रदान किए जाने के नाम पर अवैध बसूली कर ली गई।परिवार रजिस्टर के नाम पर ग्रामीण मतदाता से किसी अनाधिकृत प्राइवेट स्तर के अलावा ग्राम पंचायत स्तर के एक कर्मचारी स्तर के युवक सहित दो युवकों के द्वारा की गई अवैध बसूली की जानकारी होने पर खंड विकास अधिकारी ने उक्त दोनों युवकों को कडी डांट फटकार लगाते हुए परिसर में दिखाई नही दिए जाने की चेतावनी देते हुए भगा दिया।विकासखंड कार्यालय के परिसर में इन दिनों कस्बा व देहात क्षेत्र के ग्रामीण अंचल की ग्राम पंचायतों के ग्रामीण मतदाताओं के नोटिस पर सुनवाई किए जाने का कार्य किया जा रहा है।चार दिन पहले बुधवार चार फरवरी की दोपहर को मतदाताओं के नोटिस पर सुनवाई किए जाने के दौरान खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्रा सुनवाई कर मतदाताओं के नोटिस के आधार मतदाताओं के जरूरी आवश्यक प्रपत्र जरूरी कागजात का सत्यापन का कार्य करने में व्यस्त थे।तभी खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्रा के कार्यालय में एक ग्राम पंचायत के एक ग्रामीण मतदाता ने नोटिस सत्यापन व सुनवाई कार्य के दौरान परिवार रजिस्टर की प्रति नकल के नाम पर एक अनाधिकृत युवक व उसके सहयोगी ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात एक पंचायत सहायक स्तर के कर्मचारी के द्वारा अवैध रूप धन लेकर अवैध बसूली किए जाने की शिकायत खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्रा से कर दी।सासनी क्षेत्र का रहने वाला एक युवक ग्राम पंचायत स्तर के कुछ अधिकारियो के ग्राम पंचायत के कार्यो को करता रहता है।ग्राम पंचायत स्तर के एक अधिकारी की पुत्री की शादी होने के दौरान अधिकारी के द्वारा अवकाश लिए जाने के बाद भी उक्त अनाधिकृत प्राइवेट स्तर का युवक ब्लॉक कार्यालय के परिसर में स्थापित ग्राम पंचायत स्तर के अवकाश पर चल रहे अधिकारी के लिए आवंटित कमरा कक्ष में कार्य कर रहा था।जैसे ही खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्रा को ग्रामीण मतदाता के द्वारा दो युवकों के द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल छायाप्रति दिए जाने के नाम पर की गई अवैध बसूली किए जाने की जानकारी मिली।तो खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्रा ने तत्काल सहायक विकास अधिकारी पंचायत (एडीओ पंचायत)प्रेम किशोर यादव,सहायक विकास अधिकारी (एडीओ आई.एस.बी.)भूपेंद्र कुमार सिंह को बुलाकर ग्रामीण की शिकायत के आधार पर शिकायत के बारे में जानकारी किए जाने व संबंधित दोनों युवकों को कार्यालय में बुलाकर शिकायत कर्ता ग्रामीण से दोनो युवकों के द्वारा की गई अवैध बसूली की शिकायत सही पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्रा ने कडी नाराजगी जाहिर कर डांट फटकार लगाकर भविष्य में कारावास परिसर में दिखाई नही दिए जाने की चेतावनी देते हुए भगा दिया।खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्र के द्वारा दोनों युवकों को भविष्य में कभी भी कार्यालय परिसर में भ्रमण कर कार्य करते हुए दिखाई दिए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराए जाने की चेतावनी देकर छोड दिया गया।खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्र के द्वारा ग्रामीण से परिवार रजिस्टर की नकल की प्रति दिए जाने के नाम पर की गई अवैध बसूली किए जाने की शिकायत के बाद खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्रा के द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर ब्लॉक कार्यालय परिसर में चर्चा का विषय बन गया है।इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत एडीओ पंचायत प्रेम किशोर यादव व सहायक विकास अधिकारी एडीओ आई.एस.बी भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सासनी क्षेत्र का रहने वाले एक युवक व एक पंचायत सहायक स्तर के एक ग्राम पंचायत के कर्मचारी सहित दो युवकों ने परिवार रजिस्टर की नकल की प्रति दिए जाने के नाम पर अवैध बसूली किए जाने की ग्रामीण के द्वारा खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्रा जी से शिकायत कर दी गई थी।जब शिकायत की छानबीन कर जांच पडताल की गई।तो शिकायत कर्ता की शिकायत सही पाए जाने पर दोनो युवकों को कडी चेतावनी डांट फटकार लगाकर भविष्य में कार्यालय परिसर में कही पर भी किसी भी तरह का कार्य करते हुए या फिर भ्रमण कर घूमते हुए दिखाई दिए जाने पर कडी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी देकर कार्यालय परिसर से बाहर कर दोनो को भगा दिया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
दुष्कर्म के आरोपी को मुरसान पुलिस ने किया गिरफ्तारी
February 7, 2026
Related Posts
Recent Posts
दुष्कर्म के आरोपी को मुरसान पुलिस ने
February 7, 2026
समान अधिकार पदयात्रा से पहले हाथरस में
February 7, 2026
हाथरस में ओवरलोडेड ट्रैक्टर भीड़भाड़ वाले बाजार
February 7, 2026
पुरदिलनगर : सपा ने BLO की लापरवाही
February 7, 2026
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सासनी में डीएम
February 7, 2026
डीएम-एसपी ने कोतवाली सासनी का किया निरीक्षण,
February 7, 2026
तहसील समाधान दिवस के पश्चात् डीएम ने
February 7, 2026
Weather
Hathras
9:39 pm,
Feb 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















