

हाथरस/हसायन 07 फरवरी । हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के जयपुर मथुरा बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग (हाइवे) मार्ग स्थित गांव नगला तजना के सामने शनिवार की शाम साढे तीन बजे के लगभग दो चार पहिया वाहनों की तेज रफ्तार होने की वजह से आमने सामने की भिंडत हो गई।चार पहिया वाहनों के भिंडत हो जाने के दौरान दो मोटरसाइकिल वाहन सवार भी इन वाहनों के पीछे से टकरा गए।घटना की जानकारी मिलते ही डायल एक सौ बारह व कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनो चार पहिया वाहन में सवार घायल हुए यात्रियो के अलावा दोनो मोटरसाइकिल सवार घायल युवक भी उपचार के लिए जिला चिकित्सालय हाथरस के लिए भेज दिए गए है । शनिवार सात फरवरी को जयपुर मथुरा बरेली राजमार्ग पर नेशनल हाइवे पर निर्माण कार्य किया जा रहा है।राजमार्ग राजमार्ग पर एक साइड की ओर एक दिशा में कार्य चल रहा है।नेशनल हाइवे निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य चलने की वजह से सभी वाहन एक ही दिशा में तेज रफ्तार से आ जा रहे है।तीन बजे के करीब मथुरा हाथरस की ओर से आ रही स्कार्पियो सिकन्दराराऊ की ओर से आ रही वैगनआर कार में आमने सामने की भिंडत हो गई।इन्ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में सिकन्दराराऊ व हाथरस की ओर से आ रहे दो मोटरसाइकिल वाहन सवार भी इन वाहनों में ही भिड गए।सभी घायल लोगों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया गया है।कानऊ के रहने वाले लवकुश पुत्र श्याम सुंदर अपनी रिश्तेदारी मुरसान कोतवाली क्षेत्र के किसी गांव में गमी में शामिल होने के बाद स्कार्पियो कार से अपने परिवार के सदस्यो के साथ निर्माणाधीन नेशनल हाइवे राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण वनवे साइड की ओर से सिकन्दराराऊ की ओर गांव नगला रति की तरफ जा रहे थे।तभी सिकन्द्राराऊ की ओर से उल्टी दिशा वनवे साइड में ही तेज गति से आ रहे वैगनआर कार वाहन में नगला तजना गांव के सामने सड़क मार्ग पर आमने सामने की भिंडत हो गई।दोनो चार पहिया वाहन स्कार्पियो व वैगनआर कार में हुई आमने सामने की भिंडत के दौरान तेज आवाज सुनकर गांव नगला तजना के ग्रामीण सड़क मार्ग की ओर दौड पडे। ग्रामीण ने सड़क पर हुए हादसे की जानकारी तत्काल मोबाइल फोन दूरभाष से कोतवाली हाथरस जंक्शन व डायल एक सौ बारह के अलावा एक सौ आठ एम्बुलेंस पर काॅल कर घटना की जानकारी देकर अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली हाथरस जंक्शन व डायल एक सौ बारह पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से दोनो वाहनों में सवार घायल हुए महिला पुरूष को निकालकर उपचार के लिए एम्बुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया गया। घटना के दौरान लवकुश पुत्र श्याम सुंदर के अलावा रूपी पत्नी राजबहादुर,विद्या पत्नी रामबाबू, सुभाष चंद्र पुत्र चन्द्रपाल सिंह, मुन्नेश पुत्र चित्रपाल,बृजेश देवी पत्नी सुभाष चंद्र दूसरे वैगनआर कार वाहन में सवार पूनम निवासी नया नगला,आयुष,सौनू निवासी कृष्णानगर कालौनी मथुरा,हिमांशु, सरवन निवासी कासगंज सहित अन्य लोग घायल हो गए। वहीँ साहब सिंह निवासी नवीपुर कोतवाली की मौत हो गयी, वह एलआईसी में कार्य करते थे।


















