
हाथरस 01 फरवरी । राजपूत राइडर्स द्वारा कराये जा रहे, राजपूत राइडर्स संडे लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले संस्करण के आज डीआरबी इंटर कालेज के मैदान पर 2 मैच खेले गये। आज का पहला मुक़ाबला यूथ इलेवन व किंडोली क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया, जिसमे किंडोली क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर रन बनाये 108 रन बनाये जिसमे हसीन ने 30 व अभय ने 21 रनों का योगदान दिया । यूथ इलेवन की तरफ से सागर ने 4 विकेट प्राप्त किए । लक्ष्य का पीछा करते हुए यूथ इलेवन ने 11 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया । यूथ इलेवन ने इस मैच को 9 विकेट से जीत लिया सुनील ने 1 विकेट प्राप्त किए । सागर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ़ द मैच चुना गया।
दिन का दूसरा मैच एस पी अकैडमी व राजपूत राइडर्स के बीच खेला गया जिसमे राजपूत राइड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 160 रन बनाये जिसमे अनुज ने 61 व सौरभ गिन्ना ने 27 रनों का योगदान दिया। सचिन यादव व राहुल परमार ने 2-2 विकेट प्राप्त किए। जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस पी अकैडमी 10 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना सकी । इस तरह से राजपूत राइडर्स ने यह मैच 6 रन से जीत लिया जिसमे विशाल कुमार ने शानदार 106 रनों की पारी खेली । राजपूत राइडर्स की तरफ़ से विशाल ठाकुर ने 5 विकेट लिए विशाल ठाकुर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच दिया गया। मैच के दौरान विशाल ठाकुर, राहुल ठाकुर, रवि ठाकुर, राजेश शर्मा, सौरव गिन्ना, अनिल वर्मा माही, सतेंद्र बाबू, अभिषेक चौधरी, रंजीत मामा, प्रशांत ठाकुर, नवल गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।
















