Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 01 फरवरी । विकासखंड क्षेत्र के गांव खिटोली में माता रमाबाई आंबेडकर शिक्षा समिति एवं नि: शुल्क कोचिंग संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की छह सौ उन्नचासवीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके उपरांत लंगर का आयोजन भी किया गया। समिति के जिलाध्यक्ष और अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं, युवाओं, बच्चों और महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि संत रविदास जैसे महापुरुषों के आदर्शों पर चलना और उनके जीवन से प्रेरणा लेना आज भी समाज के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संत रविदास समाज और साहित्य में महात्मा के रूप में विख्यात हैं। “मन चंगा तो कठौती में गंगा” के उनके विचार से स्पष्ट होता है कि जिस व्यक्ति का मन निर्मल और निर्मोही होता है, वही परमात्मा का सच्चा भक्त होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अहंकार का त्याग कर की गई भक्ति ही सच्ची भक्ति होती है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रशांत कुमार शैले, एड. सतीश कुमार, एड. एन. डी. शास्त्री, इंद्रजीत, डॉ. अविनेश कुमार, नाहर सिंह, आदित्य, रामेश्वर दयाल, चंद्रपाल, सचिन, वीरू फौजी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page