सासनी 01 फरवरी । गांव लुटसान में चल रही शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन की कथा में कथा व्यास श्री राधा बिहारी शरण महाराज ने सती चरित्र, शिव-सती विवाह, कामदेव दहन और शिव के वैराग्य व गृहस्थ जीवन के अद्भुत सामंजस्य का वर्णन किया। कथा में नारद को काम पर विजय, भगवान गौरी-शंकर का चरित्र और कैलाश के कुंजों में शिव-सती के निवास की कथा प्रमुखता से सुनाई । कथावाचक ने बताया कि कैसे शिवजी ने वैराग्य के देवता होने के बावजूद सती के साथ विवाह कर गृहस्थ आश्रम की गरिमा स्थापित की। सती जी का कैलाश पर निवास और शिवजी के गणों के साथ जीवन प्रसंग सुनाया। कथा में कामदेव कंदर्प द्वारा शिवजी की तपस्या भंग करने का प्रयास और शिव के तीसरे नेत्र से कामदेव के भस्म होने की पौराणिक कथा का वर्णन किया।परिवार में यदि कोई सीधा या कमजोर हो तो उसका उपहास नहीं करना चाहिए, बल्कि उसे साथ लेकर चलना चाहिए। भगवान की भक्ति के साथ-साथ परिवार व कर्तव्यों का पालन आवश्यक है। यह कथा भक्तों को वैराग्य में भी प्रेम और वैवाहिक जीवन को समझने का दिव्य मार्ग दिखाती है। इस दौरान विष्णु शर्मा,मुदित भारद्वाज, वीरेंद्र कुमार शर्मा,विनोद कुमार शर्मा,मुकेश शर्मा, उमाशंकर शर्मा,शिव कुमार भारद्वाज, विनय शर्मा,पवन शर्मा, आदि भक्तगण मौजूद थे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
भाजपा ने केंद्रीय बजट को बताया आत्मनिर्भर
February 1, 2026
2 दिन में चांदी 1,54,348 रुपए सस्ती,
February 1, 2026
सादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से
February 1, 2026
नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक
February 1, 2026
सादाबाद : अस्थायी गौशाला में गंभीर अनियमितताओं
February 1, 2026
सादाबाद : मौसम का मिजाज बदलने से
February 1, 2026
एलईडी स्क्रीन पर हुआ बजट सत्र का
February 1, 2026
Weather
Hathras
9:11 pm,
Feb 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
















