Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 01 फरवरी । सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के वरामई नगला विजन गांव में शुक्रवार शाम एक तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में पथराव की घटना हुई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की शिकायत पूर्व प्रधान श्रीमती देवी ने सिकंदराराऊ थाने में दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार और बेटों के साथ गांव में नत्थू सिंह की तेरहवीं में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान गांव के विक्रम पुत्र नैम सिंह, किशनपाल पुत्र नेम सिंह और अंजलि पत्नी विक्रम ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और पथराव कर दिया। इस घटना में श्रीमती देवी के चारों पुत्र घायल हो गए। सिकंदराराऊ पुलिस ने शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ आवश्यक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page