
हाथरस 01 फरवरी । थाना चन्दपा पुलिस ने जुआ/सट्टे की रोकथाम अभियान के तहत हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना चन्दपा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को चितावर जाने वाले कच्चे रास्ते से दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ₹1130 नगद और 52 पत्तों की ताश की गड्डी बरामद हुई। आरोपियों की पहचान शाहिद (पुत्र अजमतअली), पवन (पुत्र मुकेश) और पूरन (पुत्र सुन्दरलाल), सभी ग्राम नगला खिरनी, थाना चन्दपा के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना चन्दपा पर मु0अ0सं0 29/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक श्री श्याम सिंह और उनकी टीम सक्रिय रूप से शामिल रही। पुलिस ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में जुआ/सट्टा गतिविधियों को रोकना और समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
















