सिकंदराराऊ (हसायन) 29 जनवरी । कोतवाली क्षेत्र में 21 दिन पहले गांव अंडौली में हुए वृद्ध हत्याकांड के मामले में भी पुलिस अब तक कोई ठोस सुराग जुटाने में असफल रही है। इस घटना ने क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी 2026 की सुबह गांव अंडौली में 72 वर्षीय वृद्ध का रक्तरंजित शव मिला था। इसके पहले भी इस क्षेत्र में कई गंभीर हत्याकांड हो चुके हैं, जिनमें पुलिस आज तक सफलता नहीं पा सकी। इनमें शामिल हैं: कई वर्ष पूर्व गांव अंडौली के बाहरी इलाके में नन्नूनल व भीकमपाल की हत्या,दो वर्ष पहले हसायन कस्बा के मोहल्ला कोलियान खुर्द में नल मिस्त्री तिलक सिंह हत्याकांड, इन चारों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन अब तक अपराधियों का पता नहीं चला। पुलिस की निष्क्रियता और सीमित जांच के कारण गांव और कस्बा क्षेत्र में लोग डर और असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। पिछले हत्याकांडों में भी पुलिस ने अंधेरे में तीर चलाने जैसी कार्रवाई करते हुए कई ग्रामीणों और पीड़ितों से पूछताछ की। हसायन कस्बा में नल मिस्त्री हत्याकांड में एक दलित महिला और उसके परिवार ने उच्च स्तरीय अधिकारियों तक शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने पीड़ितों के साथ कठोर पूछताछ से परहेज किया, लेकिन अपराधियों का पता अभी तक नहीं चल पाया। इस प्रकार, अंडौली और हसायन क्षेत्र में अब तक चार हत्याकांड रहस्य बने हुए हैं, और पुलिस जांच पर लोगों के बीच सवाल खड़े हो रहे हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
14 वर्षीय किशोरी घर से लापता, आभूषण
March 15, 2026
एसआई परीक्षा देने आए छात्र की बाइक
March 15, 2026
परिवार दिल्ली गया, बंद मकान से चोरी,
March 15, 2026
हाथरस में दो दिवसीय एसआई भर्ती परीक्षा
March 15, 2026
एसआई भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर हाथरस
March 15, 2026
सादाबाद : जिकड़ी भजन प्रतियोगिता का आयोजन,
March 15, 2026
सादाबाद : सफाई कर छात्र छात्राओं ने
March 15, 2026
Weather
Hathras
12:35 pm,
Mar 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























