आगरा 15 नवंबर । शारदा वर्ल्ड स्कूल में “बचपन की मुस्कान” थीम के साथ बाल दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के लिए कई मनोहर और रोचक गतिविधियाँ प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के स्वागत से की गई। प्रार्थना और प्रेरणादायक विचार–वाचन के साथ हुई। शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत किए गए संगीत और कहानी सत्र ने बच्चों में उत्साह और आनंद का संचार किया।कार्यक्रम का सबसे आकर्षक भाग “गेस द टीचर फोटो” गतिविधि रही, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों की पुरानी और रोचक तस्वीरें पहचानकर खूब आनंद लिया। इसके बाद आयोजित क्विज़, मज़ेदार खेल और बाल दिवस पर आधारित लघु-नाटक ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। उत्सव में महिला एवं पुरुष शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत किए गए ऊर्जावान नृत्य प्रदर्शन ने बच्चों का मन मोह लिया। दिन को यादगार बनाने के लिए स्टूडेंट्स बनाम टीचर्स क्रिकेट मैच भी आयोजित किया गया, जिसने रोमांच और खेल–भावना को और बढ़ाया। उत्सव को और खास बनाने के लिए बच्चों और शिक्षकों ने अलग–अलग प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए, जिन्हें सभी ने मिलकर आनंदपूर्वक साझा किया। इस गतिविधि ने सहभागिता, टीमवर्क और रचनात्मकता को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम के अंत में एडवाइजर डॉ० गरिमा यादव ने बच्चों को शुभकामनाएँ दीं और एचoओoएसo सत्याकी बैनर्जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रेरणादायक बातें कहीं। उन्होंने छात्रों को जिज्ञासु बने रहने, स्वयं पर विश्वास रखने और अनुशासन व सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनका संदेश बच्चों के लिए उत्साह और ऊर्जा का स्रोत बना। तालियों और मुस्कुराहटों के बीच संपन्न यह बाल दिवस समारोह विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया। इस अवसर पर श्री प्रशांत गुप्ता जी (सीईओ शारदा ग्रुप) ने शुभकामानाये प्रेषित की ।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आई गाय, मौके पर मौत
August 7, 2026
Related Posts
Recent Posts
बिजली के खंभे में उतरे करंट की
August 7, 2026
फोनपे साउंड बॉक्स ठीक करने के बहाने
August 7, 2026
ससुराल पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट
August 7, 2026
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार
August 7, 2026
इंटरनेट मीडिया पर अधिवक्ता की वीडियो प्रसारित
August 7, 2026
हाथरस में धूमधाम से निकली जाहरवीर गोगा
August 7, 2026
सहपऊ : किशोरी की मौत के मामले
August 7, 2026
Weather
Hathras
2:18 am,
Aug 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






